(नई दिल्ली)विदेश जाने वाले ध्यान दें, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक 31 अगस्त तक बढ़ी

नई दिल्ली ,30 जुलाई ।

कोरोना महामारी के कारण शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अगस्त, 2021 तक लागू रहेगा। यह रोक अंतरराष्ट्रीय कार्गो फ्लाइट्स और उन उड़ानों पर लागू नहीं होगी जिन्हें डीजीसीए ने अनुमति दी है।देशभर में पिछले साल लॉकडाउन लागू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं, लेकिन मई 2020 से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वंदे भारत मिशन के तहत उड़ रही हैं।
विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया और कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया। इसके पहले यह रोक 31 जुलाई तक लगाई गई थी, जो बीते शनिवार को ही खत्म हो रही थी। कोविड के मामलों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में इजाफा हुआ है. इसे देखते हुए सरकार ने यह रोक 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। पिछले साल लॉकडाउन लगने के बाद से ही भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही को रोक दिया गया था. इसके बाद से सरकार ने कई बार उड़ानों पर रोक लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *