(कोलंबो)टीम इंडिया पर कोरोना का साया,  2 और खिलाड़ी आए वायरस की चपेट में

कोलंबो ,30 जुलाई ।

टीम इंडिया पर कोरोना का साया अभी भी बना हुआ है। स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौथम भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा हैं। युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम 27 जुलाई को संक्रमित पाए गएऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के संपर्क में आए थे।
अब यह स्पष्ट हो गया है कि युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम उन छह खिलाडिय़ों के साथ श्रीलंका में ही रुकेंगे। जिन्हें दूसरे टी-20 से पहले टीम से पृथक किया गया था। जबकि शेष भारतीय टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज की समाप्ति के बाद तुरंत भारत वापस लौट रही है। क्रुणाल दूसरे टी-20 मैच से पहले इस वायरस की चपेट में आ गए थे जिसके बाद मैच को स्थगित करना पड़ा था। श्रीलंका ने भारत को तीसरे टी-20 में 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टीम की ओर से वानिंदु हसरंगा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए महज 9 रन देकर चार विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *