चीन की अंतरिक्ष एजेन्सी ने मंगल की नई तस्वीरें जारी कीं

बीजिंग

चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह के इर्द गिर्द घूम रहे देश के तियानवेन-1 प्रोब यान से ली गयी मंगल की तस्वीरें प्रकाशित की है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने कहा है कि ‘हाई रिजोल्यूशन’ वाली इन तस्वीरों में दो ‘पैन्क्रोमैटिक व्यू’ वाली और एक रंगीन तस्वीर है।
चीन के अंतरिक्ष यान तियानवेन-1 के हाई रिजोल्यूशन कैमरे से मंगल की सतह से करीब 330 से 350 किलोमीटर की दूरी से ये पैन्क्रोमैटिक तस्वीरें ली गईं हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीएनएसए के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि इन तस्वीरों में मंगल पर मौजूद छोटे गड्ढे, पहाड़ियां और टीले स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में दिखे सबसे बड़े गड्ढे का व्यास 620 मीटर का होने का अनुमान है। चीन ने 23 जुलाई 2020 को तियानवेन-1 को प्रक्षेपित किया था। इस यान में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है। सीएनएसए के मुताबिक यह यान 224 दिन और करीब 47।5 करोड़ किलोमीटर का सफर तय कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *