मुनस्यारी-बनिक मार्ग बारिश से ढहा
पिथौरागढ़।
नगर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुनस्यारी के बनिक मार्ग ढह जाने से कई बडे वाहन फंस गए। वहीं कई वाहन चालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर टूटे मार्ग में आवाजाही कर रहे हैं। मदरमा के पातल तोक में भूस्खलन से सुंदर सिंह व हयात सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रधान उमेश धामी ने प्रशासन से जल्द कार्यवाही की मांग की है। वहीं पिथौरागढ़ में 17.6मिमी, गंगोलीहाट में 5 मिमी,बेरीनाग में 2 मिमी, डीडीहाट में 0.5 मिमी,मुनस्यारी में 6 मिमी व धारचूला में 8.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
