सिर पर पेड़ गिरने से पेड़ कटान कर रहे मजदूर की मौत

रुद्रपुर।

डिबडिबा में पेड़ काटने समय मजदूर के सिर पर पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आनंदखेड़ा नं. दो के खालपाड़ा निवासी विनय सिंहदार (32) पुत्र बैकुंठ सिंहदार गुरुवार को गांव के अन्य मजदूरों के साथ रुद्रपुर से सटे यूपी के डिबडिबा गांव में सडक़ किनारे एक किसान के खेत में पेड़ काटने गया था। विनय खेत में कटे पेड़ों को आरा मशीन से टुकड़े कर रहा था। अन्य मजदूर पेड़ काट रहे थे इस बीच अचानक एक पेड़ विनय के सिर पर आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अन्य मजदूरों ने उसे हटने को कहा लेकिन आरा चलने की वजह से सुन नहीं पाया। मजदूर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनन-फानन में अन्य मजदूर शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *