शांतिभंग में चालान किया

रुड़की। झगड़े की झूठी सूचना देने वाले आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया। भगवानपुर चंदनपुर गांव में एक व्यक्ति की परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को झूठी सूचना दी कि दो पक्षों में जबरदस्त झगड़ा हो रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बालेंद्र निवासी भगवानपुर चंदनपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *