लिएंडर पेस और महेश भूपति पर आधारित सीरीज ब्रेक पॉइंट का फर्स्ट लुक जारी

लिएंडर पेस और महेश भूपति भारतीय टेनिस के दो दिग्गज नाम हैं। दोनों खिलाडियों को केंद्र में रखकर अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की पति-पत्नी वाली डायरेक्टर जोड़ी सीरीज ब्रेक पॉइंट बना रही है। हाल में खबर सामने आई थी कि इस सीरीज की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब सीरीज ब्रेक पॉइंट का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जी5 ने सोशल मीडिया पर सीरीज की पहली झलक पेश की है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिएंडर और महेश का शानदार लुक सामने आया है। पोस्टर में दोनों टेनिस स्टार गंभीर अंदाज में दिखे हैं। इसमें लिएंडर अपने रैकेट को पकड़ हुए ग्राउंड की ओर देख रहे हैं। लिएंडर के चेहरे पर निराशा की लकीर खींची हुई है। वहीं, महेश भी अपनी जर्सी में इंटेंस लुक में दिखे हैं। वह अपने कान में इयर रिंग पहने हुए नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *