पीएचसी थानों के उच्चीकरण को यूकेडी का प्रदर्शन

ऋ षिकेश।

उत्तराखंड क्रांति दल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो के उच्चीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा। गुरुवार को यूकेडी मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि थानो राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सुविधाएं नहीं है। यह केंद्र करीब 22 ग्राम सभाओं के लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। लेकिन लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया कि ग्रामीण लंबे समय से अस्पताल के उच्चीकरण को लामबंद है। लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि शीघ्र अस्पताल का उच्चीकरण नहीं किया गया, तो यूकेडी उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, यूकेडी युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा रावत, प्रमोद डोभाल, सुमन बडोनी, नारायण दत्त सेमवाल आदि ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *