बीरेंद्र जुयाल के निदेशक बनने पर जताई खुशी
चमोली। भाजपा नेता बीरेंद्र जुयाल के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में निदेशक मनोनीत होने पर यहां भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की दृष्टि से बागवानी महत्वपूर्ण है। और उत्तराखंड के नेता को बागवानी बोर्ड में जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र का विकास होगा। खुशी जताने वालों में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भुवन नौटियाल एवं समीर मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, हरीश सती, चेतन मनोड़ी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह आदि शामिल थे।
