नकदी, गहने चोरी में 3 गिरफ्तार, माल बरामद



रुड़की। सुल्तानपुर निवासी ग्रामीण के मकान से गहने और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। दो दिन पहले सुल्तानपुर में जावेद आलम के घर चोरी हुई थी। चोर 46 हजार रुपये और सोने, चांदी के जेवरात भी ले गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, खजान सिंह, अजीत तोमर और अनूप पोखरियाल की टीम आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। फुटेज में सुल्तानपुर के ही काला उर्फ शाकिब पुत्र सगीर, शौकीन उर्फ पोसा पुत्र कल्लू और सोनू उर्फ झाड़ पुत्र मुन्ना हसन की पहचान होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *