कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष का स्वागत


चमोली। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आयुष नेगी के यहां पहुंचने पर छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर स्वागत किया। इस दौरान आयुष नेगी ने कहा कि संगठन की मजबूती और छात्र हितों के लिए काम किया जाएगा। एनएसयूआई छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय गेट परिसर से मुख्य बाजार तक ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत रैली का आयोजन किया। इस दौरान छात्र महासंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष अनूप रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज बिष्ट, सुरेंद्र रावत, आनंद गड़िया, आयुष राज, प्रीतम सिंह, मयंक भंडारी, युवराज सिलोड़ी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *