धूप खिलने से सीमांत के लोगों ने राहत महसूस की
पिथौरागढ़
भारी बारिश के बाद धूप खिलने से सीमांत के लोगों ने राहत महसूस की। जनपद में कई जगह घने कोहरे के कारण भी लोगों को सुबह के समय खासी मुसीबतें झेलनी पड़ी। 55 घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह जिले की अधिकतर घाटियां कोहरे से ढ़की नजर आई। इसके बाद कई जगह तेज धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत महसूस हुई। आधे दिन बाद फिर आसमान बादलों से घिरा रहा। इससे लोगों को निराश होना पड़ा। धूप खिलने के बाद बंद सड़कों को खोलने का काम तेज हो गया है। प्रशासनिक एंजेंसियों ने भी राहत महसूस की है। सुबह के समय कई जगह लोग धूप सेकते नजर आए। मुनस्यारी व धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कुछ देर के लिए घूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
