मतदान के बाद फोटो सोशल मीडिया पर साझा
रुद्रप्रयाग। मतदान करने के बाद सोशल मीडिया जैसे फेसबुक आदि पर फोटो अपलोड होने का क्रम सुबह से देर शाम तक चलता रहा। अधिकांश प्रत्याशियों ने वोट देने के अपने फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए, जबकि हर व्यक्ति ने वोट देने का फोटो फेसबुक पर साझा करते हुए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लोगों में भी सोशल मीडिया में मतदान को लेकर भी काफी जागरूकता दिखाई। सारे काम छोड़ दो पहले वोट दो आदि स्लोगन लिखकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
