युवा, नौजवान, महिला और बुर्जुग सभी तरह के मतदाताओं में दिखा उत्साह

रुद्रप्रयाग। जिले में मतदान को लेकर सभी तरह के मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह दिखा। सुबह के समय युवा और नौजवान वोट देने अधिक पहुंचे तो दोपहर होते ही बड़ी संख्या में महिला, बुर्जुग और दिव्यांग मतदान के लिए पहुंचे। कुल मिलाकर इस विधानसभा चुनाव में सभी तरह के मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह दिखाई दिया। बीते विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार लोगों के काफी उत्साह दिखा। हालांकि सुबह मतदान प्रतिशत में ज्यादा तेजी नहीं आई किंतु धूप निकलते ही बड़ी संख्या में मतदाता घरों से बाहर निकले और जमकर मतदान किया। महिला, पुरुष, अल्पसंख्यक, युवा, नौजवान और बुर्जुग मतदाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने वोट देने में किसी तरह का विलम्ब नहीं किया। गांवों में महिलाएं जल्दी ही चारा पत्ती लेकर घर लौट गई और 10 बजे से वोट देने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंची। इसी तरह अन्य मतदाताओं ने भी मतदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *