भाजपा राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

सहारनपुर

भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कोरोना महामारी को लेकर सहारनपुर जनपद के जिला अस्पताल का किया निरीक्षण जहां पर उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल पूछा तथा जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली के बारे में भी जाना पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया की इस वैश्विक महामारी को देखते हुए मैं आज जनपद सहारनपुर के जिला अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए आई हूं। जिसमें मैंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल पूछा तथा जिला अस्पताल प्रशासन के बारे में भी पूछा और यहां पर सब कुछ अच्छी तरह से चल रहा है उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार इस वैश्विक महामारी में गरीब मजदूरों तथा सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रख रही है और सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है और जो भारतीय जनता पार्टी कर रही है वह कार्य कोई और पार्टी नहीं कर सकती और हमें यकीन है कि हम इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त कर अपने देश की जनता को बचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *