दो घंटे बहाएं पसीना, पास भी नहीं आएगा कोरोनाः डा. संजय

सहारनपुर

कोरोना जिस समय शुरुआत में आया था तो इसकी पहली स्ट्रेन मानी जा रही थी, लेकिन अब फिर से कोरोना ने जो अपना भयंकर रूप दिखाया है। इसे स्ट्रेन टू माना जा रहा है। शहर के प्रसिद्व डाक्टर संजय कपिल की माने तो स्ट्रेन टू में सबसे अधिक स्प्रेडिग पावर है। इसलिए इसे हराने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से बेहतर कोई उपाए नहीं है। रोजाना जो इंसान दो घंटे शरीर से पसीना निकाल रहा है। समझो उसके फेफड़े सुरक्षित हैं। उसकी इम्यूनिटी भी मजबूत है।
डा. संजय कपिल का कहना है कि इम्यूनिटी मजबूत वाले शरीर में कोरोना प्रवेश कर भी जाता है तो वह जल्दी ही बाहर निकल जाता है। यानि मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। कोरोना पार्ट-टू से बचाने के लिए लोगों को सबसे अधिक अपने फेफड़ों पर ध्यान देना होगा। फेफड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। डा. ने बताया कि लोगों को अपने खाने की थालियों में पांच रंगों यानि पांच किस्म को शामिल जरूर करना होगा, जिसमें लहसुन, अदरक, हरी सब्जियों, फल और भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना होगा। संतरा, नींबू, आंवला, अनानास, कीवी जैसे फलों से विटामिन सी की कमी को दूर करना होगा। कोरोना काल में हमें 24 घंटे के अंदर तीन से चार लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा मेडिटेशन और योगा भी करना चाहिए। नकारात्मक सोच को खत्म करना होगा। कोरोना यदि किसी को हो भी जाता है तो हौसला नहीं तोड़ना है। हौसला तोड़ने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। नियमों का पालन करना भी बेहतर बचाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *