सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़

गणाई गंगोली में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा लंबे समय से वे मानदेय की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने 20 लाख के बीमे की भी मांग की है। रविवार को गणाई गंगोली में बचे सिंह डोबाल के नेतृत्व में क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उन्हें गोदामों से राशन तोलकर नहीं दिया जाता। ऐसे में बायोमैट्रिक तरीके से राशन वितरण शुरू किया गया है। इन हालातों में घटतौली की पूर्ति करना उनके लिए खासा मुश्किल है। कहा उन्हें गोदाम से राशन तोलकर दिया जाना चाहिए। उन्होंने सम्मानजक वेतन व बिजली व इंटरनेट का खर्चा देने की भी मांग की। कहा सरकार ने उन्हें पूर्व के बिलों का भुगतान नहीं किया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। साथ ही उन्हें 20 लाख के बीमे का भी लाभ दिया जाना चाहिए। इस दौरान विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। यहां नारायण सिंह, संजय सिंह, धर्मानंद कोठारी, राजेंद्र सिंह, गोपाल राम, भगवान प्रसाद, मनोज ग्वासीकोटी, भूपेंद्र पांडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *