ऑल वेदर के मलवे में रोपे पौधे
पिथौरागढ़। ग्रामीण संघर्ष समिति व मन महेश श्रम संविदा सहकारी समिति ने ऑलवेदर सड़क किनारे व कंथगाव में औषधीय पौंधों का रोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के संरक्षक महेश जोशी,ग्रामीण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट,महासचिव हीरा सिंह मेहता,तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता लक्ष्मी भट्ट,निर्मल भट्ट,महिपाल सिंह,टीसी उपाध्याय,गोकुल पंत,योगेश चंद,खुशाल गोबाडी,उमेद दिगारी,गोकुल गिरी,मदन चंद,पवन कुमार,संतोष मेहता,पंकज,अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
