बीन देयर दून दैट ने टपकेश्वर क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। टपकेश्वर क्षेत्र में बीन देयर दून दैट BTDT व अन्य संस्थाओं ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया। बीन देयर दून दैट के संस्थापक लोकेश ओहरी समेत सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने टपकेश्वर के विभिन्न मार्गों, तमसा नदी के किनारे सफाई की और कई टन कचरा एकत्र किया। रविवार अवकाश के चलते काफी संख्या में संस्था के साथ युवाओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *