देहरादून। अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद देहरादून चैप्टर की ओर से श्री बालेश्वर अग्रवाल जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन सहारनपुर रोड स्थित होटल कैलिस्ता में किया गया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद भारत के महामंत्री श्याम केशव परांडे, अति विशिष्ट अतिथि परिषद के देहरादून चैप्टर के संरक्षक डॉ. सैय्यद फारुख, अध्यक्ष राजीव बेरी, वक्ता विश्व संवाद केंद्र देहरादून के डायरेक्टर विजय कुमार, अंतर राष्ट्रीय सहयोग परिषद उत्तराखंड चैप्टर के उपाध्यक्ष दयानंद चंदोला ने श्रीबालेश्वर अग्रवाल के कार्यों के बारे में बताया। मौके पर पूर्व आईजी एसएस कोठियाल, मधु बेरी, योगेश अग्रवाल, चंद्रगुप्त विक्रम आदि मौजूद थे।