कीटनाशक के छिड़काव की मांग उठाई
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने नगर निगम क्षेत्र में तेजी से फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए कीटनाशक के छिड़काव की मांग की है। इस संबंध में परिषद के सदस्यों की ओर से नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि तेजी से फैल रहे डेंगू को रोकने के लिए सभी वार्डों में कीटनाशक के छिड़काव की आवश्यकता है। वर्तमान में नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। दूसरी ओर सरकारी व निजी चिकित्सालयों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहा कि नगर निगम को इस ओर अविलंब ध्यान देना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुरेश रावत, विनोद ध्यानी और डीएस बिष्ट शामिल थे।
