नेत्रदान को लेकर जागरूक किया


कोटद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की कोटद्वार ईकाई की ओर से राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को नेत्रदान के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान सक्षम सदस्यों के साथ उपस्थित बेस चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बिपिन कंडारी ने नेत्रदान के महत्व के बारे में छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्हें इस जानकारी को अपने परिवार, संबंधियों और समाज के अन्य लोगों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया। सदस्य गोविंद डंडरियाल ने पुरातन काल से चले आ रहे दान एवं आधुनिक काल के अरबपति दानी बिलगेट्स के दान का उदाहरण देकर छात्राओं को नेत्रदान और रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इकाई सचिव विपुल उनियाल, उपाध्यक्ष सुदीप बौंठियाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *