पुलिस की तत्परता से बची की जान

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग से त्रियुगीनारायण की ओर जा रही एक यात्री कार सड़क मोड से अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर लटक गई। जिसमें चालक सहित चार लोग सवार थे। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता से सभी यात्रियों की जान बचाई। साथ ही वाहन को भी सकुशल बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर एक कार जो सोनप्रयाग से त्रिजुगीनारायण की तरफ जा रही थी कि आगे चलते ही सड़क के मोड पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ लटक गई। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। यात्रियों की जान जोखिम में देखकर उस क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिकों को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने तत्परता दिखाते हुए रस्सी की मदद से वाहन को सड़क के दूसरी तरफ पेड़ पर बांधते हुए यात्रियों को सकुशल उतार लिया। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित सड़क पर बाहर निकाल दिया गया। यात्रियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *