पशु कूरता पर बैठक 16 को

रुद्रप्रयाग । पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित अफसरों सहित समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशीष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यालय सभागार में गुरुवार को सुबह 11 बजे जनपदीय पशु क्रूरता निवारण समिति के पदेन अध्यक्ष/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी व समिति के सदस्य प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व समिति के सभी सदस्यों से नियत तिथि व समय पर बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *