चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त
रुद्रप्रयाग । चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग में (ताला मस्तूरा) पर एक टैंपो ट्रैवल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय लाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को बुधवार को डीडीआरएफ के यशवंत मोहन द्वारा जानकारी दी गई कि, चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग (ताला मस्तूरा) पर टैंपो ट्रैवल वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर खाई में गिर गया है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तहसील ऊखीमठ से डीडीआरएफ टीम घातक कंपनी शीघ्र मौके के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। सभी कोलकाता निवासी हैं। 4 लेागों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका ऊखीमठ चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि माओ अरोड़ा पत्नी समारेश अरोड़ा (उम्र 33 वर्ष) के सिर पर अधिक चोट आने से डाक्टरों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया है।
