पशु चिकित्सक न होने से किसान परेशान

पिथौरागढ़। थल पशु चिकित्सालय में लंबे समय से डॉक्टर नहीं हैं, जिससे किसानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशु चिकित्सक न होने से किसान पशुओं के उपचार को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। वहीं आथल, मसमोली, भट्टीगांव में भी पशुधन प्रसार अधिकारियों के पर लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। स्थानीय पशुपालकों ने जल्द पशु चिकित्सक की तैनाती न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा एक तरफ सरकार पशुपालन से किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रही है। बावजूद इसके पशुओं के उपचार को डॉक्टरों की तैनाती नहीं की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *