31 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा मोष्टामानू मेला

पिथौरागढ़। चंडाक स्थित मोष्टामानू में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक मेले का आयोजन होगा। सोर के अराध्य देव मोष्टामानू का डोला एक सितंबर को उठेगा। वहीं मेले में दुकान व स्टॉल लगाने के लिए व्यापारियों से इसबार कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मोष्टामानू मंदिर परिसर में मेला कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मुख्य संयोजक वीरेंद्र बोहरा ने कहा कि 31 अगस्त से 2 सितंबर तक मोष्टामानू मेला होगा। जिसमें स्कूली बच्चों,बोली भाषा पर आधारित नृत्य-गीत प्रतियोगिताओं,हास्य व बाहर के सांस्कृतिक दलों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की जा रही है। संरक्षक भूपेश पंत ने कहा कि मेले को भव्य बनाने व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन को लेकर उनसे वार्ता करने के लिए एक टीम देहरादून जाएगी। मेला अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि मेले में व्यापारियों से स्टॉल व दुकान लगाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस दौरान जसवंत सिंह,मिलाप सिंह बिष्ट,मनोज बिष्ट,पंकज सिंह,सुभाष फुलेरा,सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *