पुलिस ने की ईद को लेकर गोष्ठी आयोजित
विकासनगर
थाना सेलाकुई पुलिस ने नगर के सभी सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के लोगों के साथ ईद को लेकर गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद के त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। बुधवार को सेलाकुई थाने में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आज प्रदेश और पूरा देश संकट में है। ऐसे में महामारी से खुद को और दूसरों को बचाना सबसी बड़ी मानवीयता होगी। जब सभी जीवित रहेंगे तब त्योहार भी मनेंगे और जश्न भी होंगे। इस साल सबके सामने सबसे बड़ी चुनौती महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकना है। कोरोना चेन तोडऩे के लिए सभी लोग सामुहिक रूप से एक जगह पर एकत्रित न हों। गले व हाथ न मिलाएं। बीमारी से लडऩा है उसे दूर भगाना है। इसके लिए सभी लोग अपने अपने घरों में ही नमाज अता करें। घरों में भी सोशल डिस्टेसिंग बनाएं रखें। कहा कि मस्जिद में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अता करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। इस मौके पर एसएसआई आलोग गौड आदि पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
