अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: पछुवादून में नर्सों को किया सम्मानित

विकासनगर

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर उप जिला अस्पताल में नर्सों को नवाजा गया। जन प्रतिनिधियों ने कोरोनाकाल में अपने जीवन की परवाह किए बिना कर्तव्य निष्ठा और सेवाभाव से कार्य करने वाली नर्सों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। नगर पालिका के सभासद राकेश जॉन के साथ डॉ. मनमोहन सिंह, आशीष सिंह, केरला वेल्किन आदि ने अस्पताल पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की नर्सों को बधाई दी। इस मौके पर आरती, ममता, कुसुम, वंदना, कंवलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, युवा वर्ग संगठन की ओर से भी अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को सम्मानित किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत नर्सों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समाज सेवा के प्रति जज्बे को सलाम किया। इस मौके पर योगेश वर्मा, संजय भंभोरिया, मनीष शर्मा, कृष्ण शर्मा, रोहित पाल, आदित्य गांधी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *