पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गोदियाल से मिले शिक्षक-कर्मचारी

रुद्रप्रयाग

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई रुद्रप्रयाग ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से पेंशन बहाली की मांग की। कहा कि इसके लिए वह भी पूरा प्रयास करें ताकि शिक्षक कर्मचारियों को लाभ मिल सके। रुद्रप्रयाग में एक मुलाकात के दौरान पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में है और प्रदेश कांग्रेस आगामी विधान सभा चुनावों में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि वह कर्मचारियों की इस पीड़ा से अवगत हैं। जल्द ही शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को सदन में कांग्रेसी विधायकों द्वारा पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल मोर्चे के प्रान्तीय आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग कर्मचारियों की जायज मांग है। उन्होंने उम्मीद जताई आज से शुरू हुए विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कोई ठोस निर्णय निकाला जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंकित रौथाण, जिला मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट, संरक्षक रणबीर सिन्धवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *