खत बनगांव में स्ट्रीट लाईट लगाने का काम शुरू

विकासनगर

विकासखंड के अंतर्गत खत बनगांव के पाटी रावना और बुरास्वा गांव की गलियां जल्द स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के सहयोग से खत में पार्टी से घनता तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने खत के लिए 120 स्ट्रीट लाइटों को स्वीकृति प्रदान की है। जिसके बाद लाइटें लगाने का काम भी शुरू हो गया है। पंचायत सदस्य मीरा जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी के मद्देनजर समस्त खत में गांव की गलियों, चौक चौराहों आदि स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। जिनका लाभ क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों के साथ रात के समय बाहर से आने वाले लोगों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *