मेडल जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित
बागेश्वर
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्कूल में सम्मानित किया गया। सैंट जोसफ स्कूल नदीगावं में आयोजित कार्यक्रम में मेडल विजेता कार्तिक रावल, कृष्णा कुमल्टा, हर्षिता, ईशाना, ईशिता, सक्षम व हार्दिक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच रोशन गड़िया, फादर एलेक्स, सिस्टर जैसंता, बिंदिया, ज्योति, मीनाक्षी, रोशनी आदि मौजूद रहे।
