शांतिभंग में पांच का चालान काटा
रुड़की। मारपीट के मामले में पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि बिंदु खड़क निवासी पंकज सागर और छोटा में रंजिश चली आ रही है। रंजिश में तीनों आपस भिड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर गांव बूढ़पुर निवासी किशोर और खजुरी निवासी उस्मान भी मारपीट कर रहे थे। पांचों का शांतिभंग में चालान किया।
