एलकलाइन वाटर पीने से कैंसर दूर होगा: सतपाल महाराज

ऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित अत्याधुनिक धर्मार्थ प्याऊ का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस दौरान सतपाल महाराज ने प्याऊ की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा कि इससे मिलने वाले एल्कलाइन वाटर से कैंसर रोग दूर होगा। योगनगरी रेलवे स्टेशन पर मानव उत्थान सेवा समिति की ओर स्थापित अत्याधुनिक धर्मार्थ प्याऊ के लोकार्पण अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया एल्कलाइन वाटर टेक्नोलॉजी का प्रयोग जापान में किया जाता है। अब धीरे-धीरे भारत में इस तकनीकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योगनगरी रेलवे स्टेशन में सुविधाओं का लाभ बाहरी प्रांतों से आने वाले यात्रियों को मिलेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी संस्था का सामाजिक क्षेत्र के कार्य में उल्लेखनीय योगदान रहा है। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, स्टेशन प्रबंधक जीएस परिहार, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, भाजपा ऋषिकेश मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, बचन पोखरियाल, पंकज भट्ट, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, नितिन सक्सेना, सुशांत पाल, पार्षद शिवकुमार गौतम, सुमित पंवार, राजेंद्र भंडारी, कविता शाह, दीपक बिष्ट, हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम के महामंत्री रमणीक भाई पटेल, जितेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *