बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए

ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से संचालित वंदे मातरम कुंज आश्रम में अध्ययनरत बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए गए। बुधवार को ट्रस्ट की संस्थापिका एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि वंदे मातरम कुंज आश्रम में ऐसे बच्चों को शिक्षा दी जाती है, जिनके माता-पिता कुष्ठ रोग से ग्रसित हों। बताया कि ऐसे बच्चों को आश्रम में शिक्षा के साथ उनके रहन-सहन की व्यवस्था भी की जाती है। ट्रस्ट ने वंदे मातरम कुंज आश्रम में अध्ययनरत 25 बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए। नीरजा ने बताया कि इन 25 बच्चों का आश्रम में नवप्रवेश हुआ है। वहीं मौके पर आश्रम प्रमुख उमाशंकर, प्रधानाचार्य राजेंद्र,प्रीती, कुसुम गोयल, ट्रस्ट की सह संस्थापिका नुपूर गोयल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *