व्यापारियों से कोरोना के प्रति जागरूक करने की अपील

मुरादाबाद

मुरादाबाद में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने व्यापारियों संग वर्चुअल बैठक में कोरोना काल में व्यापारियों की हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदेश सरकार में मंत्री मनीष कुमार गुप्ता ने कोरोना के प्रति जागरूकता के संदेश में सभी से मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने की बात कही। दूसरों को भी कोरोना के प्रति जागरूक करने की अपील की।
अप्रैल माह का जीएसटी रिटर्न जल्द आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही। व्यापारियों को बिजली बिल में सरचार्ज माफ कराए जाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों से कोरोना काल में पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की। विपिन गुप्ता, अजय अग्रवाल, ललित कपूर, अजय सहगल, शरद चतुर्वेदी, अंकित रस्तोगी, अमरीश अग्रवाल, सचिन गुप्ता, हरीश भसीन, मनीष अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *