डोईवाला से बीजेपी ने दिया दीप्ति रावत को टिकट

 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का रण अब और भी ज्यादा रोचक हो रहा है। तमाम हॉट सीट पर पार्टियों ने अपने मजबूत चेहरे उतार दिए हैं। ऐसे में डोईवाला सीट पर सभी की निगाहें थी। उत्तराखंड बीजेपी से आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि डोईवाला हॉट सीट से बीजेपी ने भारतीय जनता महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत का डोईवाला सीट से टिकट फाइनल कर दिया है। इस सीट पर पिछले चुनाव में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने इस बार चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अब दीप्ति रावत कल डोईवाला विधानसभा से नामांकन करेंगी। उनके नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे। दरअसल डोईवाला विधानसभा से कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन पार्टी ने किसी दबाव को ना मानते हुए दीप्ति रावत का टिकट फाइनल कर दिया है। अब इस बात की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। उधर टिहरी से किशोर उपाध्याय का टिकट फाइनल है। उनको पार्टी द्वारा सिंबल दे दिया गया है जिसे लेकर वो टिहरी पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *