आप ने की पांचवीं सूची जारी

 

देहरदून। आम आदमी पार्टी (आप) ने पांचवीं सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इसमें कुल छह प्रत्‍याशियों के नाम घोषित किए हैं। धर्मपुर विधानसभा सीट से योगेंद्र चौहान, लक्‍सर से डा. युसूफ, यमकेश्‍वर से अविरल बिष्‍ट, लैंसडौन से नरेंद्र गिरी, रानीखेत से नंदन सिंह बिष्‍ट जबकि बाजपुर सीट से सुनीता टम्‍टा बाजवा को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने टि्वट कर यह जानकारी दी। बता दें कि अबतक आम आदमी पार्टी कुल 67 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है, जबकि अन्‍य तीन सीटों पर जल्‍द ही प्रत्‍याशी घोषित करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *