दिल्ली से लौटे कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला का स्वागत

ऋषिकेश। दिल्ली से ऋषिकेश विधानसभा सीट का टिकट लेकर मंगलवार शाम लौटे कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान रमोला ने पार्टी हित में सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंगलवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला का हरिपुरकला, रायवाला, नेपालीफार्म, श्यामपुर, लक्कड़घाट, गुमानीवाला शहीद स्मारक, आईडीपीएल सिटी गेट, काले की ढाल आदि स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद रमोला सीधे ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे। यहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी रमोला ने झंडा चौक स्थित ग्राम्य देवता के प्राचीन भरत मंदिर में जाकर माथा टेका।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव और गढ़वाल मंडल प्रभारी सोशल मीडिया दीपक जाटव, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, जगजीत सिंह, अखिलेश मित्तल, मदन मोहन कोठारी, तेजपाल पंवार, अलका क्षेत्री, अंशुल त्यागी, राधा रमोला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, अजय धीमान, सौरभ वर्मा, विवेक तिवाडी, शिवा सिंह, रामप्रकाश भटालिए, योगेश शर्मा, विमला रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *