53 लाख रुपये नहीं लौटाने के आरोप में दंपति समेत तीन पर केस

देहरादून। 53 लाख रुपये उधार लेकर वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप में राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रकरण को लेकर प्रेम कुमार साहू निवासी जाखन ने न्यायालय में अपील की। कहा कि वह जाखन में वंशी नाम से ग्रोसरी स्टोर चलाते हैं। उनकी जान पहचान यशवंत सिंह रावत निवासी शिवम विहार, पश्चिमी जाखन, सुमंत सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत निवासी पुरकुल गांव और उनकी पत्नी श्वेता रावत से है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर पीड़ित से 53.50 हजार रुपये छह महीने के लिए उधार लिए। समय पूरा होने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकी दी गई। इसे लेकर पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *