कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 67 लोगों का चालान  

ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 67 लोगों का चालान किया। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मंगलवार को बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 67 लोगों का चालान किया गया। नियम तोड़ने वालों से 6800 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला गया। बताया कि एमवी एक्ट में 12 चालान किए गए, जिनसे 6000 जुर्माना वसूला गया। जबकि 81 पुलिस एक्ट के तहत 8 लोगों से 3000 का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *