साइकिल लेकर भागे व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग

ललितपुर

सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंसी पुरा निवासी हाल निवासी पीतांबरा ग्रेनाइट कन्हैया लाल कुशवाहा ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है विगत दिनों उसका पुत्र जो कि राजकीय इंटर कॉलेज में अध्ययनरत रहे और 3 जनवरी को नित्य की भांति स्कूल गया जहां उसकी दूसरी घंटे में एक लडक़ा साइकिल लेकर भाग गया। जिसकी पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कक्षा 9 का छात्र है जो कि वर्ग डी में पड़ता है। कन्हैया लाल का आरोप है कि यदि स्कूल टाइम में मुख्य गेट पर ताला लगा होता और यह पर चपरासी बैठा होता तो मेरे पुत्र की साइकिल चोरी नहीं जाती। उन्होंने इस बाबत सदर चैकी इंचार्ज को भी बताया लेकिन संतोषजनक ना तो उत्तर मिला ना आज 11 दिन के बाद भी कोई कार्रवाई हुई। इसलिए मजबूरी बस मुझे जिलाधिकारी तक अपनी बात कहने आना पड़ा। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्र को प्रतिदिन पीतांबरा ग्रेनाइट से विद्यालय आना पड़ता है जो कि लगभग 4 से 5 किलोमीटर है। अतरू मैं एक गरीबसीसीटीवी कैमरे में जो व्यक्ति साइकिल लिया कर भाग रहा है उसको गिरफ्तार करके मुझे न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *