जरूरत मन्दों को कबंल बाटे

उरई

नगर के रामश्री मैमोरियल पब्लिक स्कूल में दिवंगत श्रीमती शांतिदेवी पुरवार की स्मृति में मकर संक्रांति के मौके पर जरूरतमंदों को एक सैंकड़ा कंबल वितरित किए गए। साथ ही उन्हें चाय व मंगौड़ी खिलाई गई।
लौन रोड स्थित रामश्री मैमोरियल पब्लिक स्कूल में मकर संक्रांति के मौके पर जरूरमंदों को बुलाकर एक सैंकड़ा लोगों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर निर्धन व असहाय लोगों के चेहरे खिल गए। मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए संचालक अनिल पुरवार द्वारा चाय व मंगौड़ी भी वितरित की गई। जिसका लोगों ने जमकर स्वाद चखा। इस मौके पर राज किशोर पुरवार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, पंकज, जतिन, हर्ष, तिलक सिंह जाटव, महेंद्र साहू, शंकरलाल अवस्थी, डब्बू यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *