32 नई लो-फ्लोर एसी बसों को मिली हरी झंडी, बेड़े में अब 6,793 बसें

नईदिल्ली।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को 32 लो-फ्लोर एसी बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। नई शामिल बसें दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम की क्लस्टर योजना के तहत होंगी।
32 बसों के जुडऩे से दिल्ली की बसों का बेड़ा 6,793 का हो गया, जिनमें से 3,760 दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के तहत और 3,033 क्लस्टर योजना के तहत हैं।
इस समय क्लस्टर बसें 306 शहर मार्गो पर संचालित की जाती हैं। अतिरिक्त 32 बसें चार अतिरिक्त क्लस्टर रूटों – 993, 380, 390 और 244 पर तैनात की जाएंगी।
गहलोत ने कहा कि नई बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें पैनिक बटन, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं, जिनमें आपातकालीन स्थितियों के लिए लाइव-स्ट्रीमिंग सुविधा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने मार्च 2020 से 452 नई बसों को जोड़कर राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक बसों के मौजूदा बेड़े को मजबूत किया है।
क्लस्टर योजना के तहत फरवरी 2020 में 100 लो फ्लोर एसी बसों की पहली खेप शुरू की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *