स्थानीय उम्मीदवार को देंगे वोट
रुड़की। खादर क्षेत्र के करीब बीस गांवों के जिम्मेदार लोगों ने तुगलपुर में बैठक की। बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया गया। तय किया गया कि इस बार चुनाव में उसी प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा, जो स्थानीय हो। बैठक में बालेश, अजय कुमार, काला सिंह, फूल सिंह, ओमप्रकाश, पिंकी, गुलशन, नरेश, गीता, हरवीर, नीतू, नीटू, प्रदीप, ललित आजाद, कपिल, पिंकू, नर सिंह, सचिन, बीना, अनुज मौजूद रहे।
