संयुक्त मोर्चा का लखवाड़ व्यासी परियोजना के कार्यालय पर प्रदर्शन

 

विकासनगर। आठ जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियों में जुटे विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित संयुक्त मोर्चा के अधिकारी और कर्मचारियों ने लखवाड़ व्यासी बांध परियोजना के कार्यालय पर चौदह सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।

पुरानी एसीपी और पेंशन व्यवस्था को लागू करने सहित चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पूरी तरह से लामबंद हो गया है। मोर्चा ने मंगलवार को लखवाड़ व्यासी बांध परियोजना के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार और ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेाबजी की। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ 27 जुलाई को हुए समझौते और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पांच अक्तूबर को हुए समझौते के लगभग तीन माह पूरे हो चुके हैं लेकिन सरकार अपने वायदे को पूरा नहीं कर पायी है। मोर्चा ने नौ वर्ष, चौदह वर्ष और उन्नीस वर्ष में 31 दिसंबर 2016 तक दी जानी वाली एसीपी व्यवस्था पुन: बहाल करने, वर्तमान में नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, अवर अभियंता संवर्ग को उत्तराखंड शासन के समान एक जनवरी 2009 से 46 सौ रुपये ग्रेड वेतन का लाभ देने, अन्य सवंर्ग को 26 सौ, 28 सौ, तीन हजार व 42 सौ के विषय में जो प्रकरण वेतन विसंगति समिति को भेजे गये थे उनका समाधान करने आदि का शासनादेश जारी करने की मांग की है। साथ ही उपनल व स्वयं सहायता समूह को समान कार्य के समान वेतन की मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज सैनी और संचालन मोहम्मद अमजद ने किया। प्रदर्शनकारियों में दीपेंद्र सिंह चौहान, सौरभ पांडेय, रंजन कुमार, विशाल गुप्ता, यतिन धीमान, अजय कुमार सिंह, धाम सिंह नेगी, दिग्विजय सिंह रावत, जीसी पुरोहित, संजय राणा, रियाज अहमद, बृज मोहन तिवारी, डीसी पंत, अनिल राव, सुधीर कुमार अरविंद चौरसिया, राजेश तिवारी, मनीषा कौंसवाल, सुशील टम्टा, संजय, सुल्तान सिंह, लज्जो सेमवाल, रियाज, यतिन धीमान, नौशाद आलम, संतोष मधवाल, विनीत सैनी, अरुण कुमार, भानु जोशी, सुलेख चन्द, दीपक कुमार मुकुल, सागर, प्रकाश चंद, रेणु तोमर, लईक अहमद, संजीव हल्दिया, कुलदीप, दिनेश बिष्ट, अजय कुमार, मनोज रावल, पूजा रानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *