आधुनिक मशीन से होगा मोतियाबिंद का उपचार
रुड़की। मोतियाबिंद के मरीजों के लिए सिविल अस्पताल से अच्छी खबर है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अस्पताल आधुनिक मशीन खरीदने की तैयारी में है। इस मशीन की मदद से होने वाले ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। रुड़की सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। आंखों के मरीजों के ऑपरेशन के लिए आधुनिक तकनीकी का ऑपरेशन थियेटर पहले ही बन चुका है। अस्पताल में आंखों की जांच की कई नई मशीन पहले से मौजूद है। अब मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए आधुनिक मशीन फेको खरीदने की तैयारी अस्पताल प्रबंधन कर रहा है। जल्द ही यह मशीन अस्पतल को मिल जाएगा। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि आंखों में मोतियाबिंद उम्र बढ़ने के साथ होता है। मोतियाबिंद होना अब सामान्य बात होती जा रही है। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल आते हैं। इसी के चलते फेको मशीन ली जा रही है। यह मशीन आधुनिक तकनीक है।
