एसडीएम ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया 

रुड़की।  खानपुर सीएचसी में सोमवार को कम्युनिटी एक्शन फॉर हैल्थ प्रोग्राम के तहत जन संवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम ने सीएचसी पर मौजूद सुविधाओं और दिक्कतों की जानकारी ली। इसके बाद में उन्होंने कोरोनाकाल में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने सीएचसी प्रभारी डॉ. सुषमा डे के साथ दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। एसडीएम ने कहा कि कोरोना महामारी ने भारत से ज्यादा दूसरे विकसित देशों को प्रभावित किया है। उन्होंने लोगों से अभी भी कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि सरकार लोगों को मुफ्त कोविड के टीके लगा रही है। टीके लगाने से जहां इम्यूनिटी बढ़ती है, वहीं कोरोना संक्रमण का खतरा भी 90 प्रतिशत तक कम हो जाता है। उन्होंने लोगों को कोविड टीकाकरण कराने का संदेश भी दिया। इसके बाद एसडीएम ने सीएचसी पर उपलब्ध सुविधाओं व दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि सीएचसी पर गर्भवतियों की जांच के अलावा उनको जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। परंतु रात के सामय आपातकालीन सुविधा सीएचसी पर नहीं है। सीएचसी में मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की समस्या की जानकारी भी एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने जिला प्रशासन से बात कर समस्या हल कराने का भरोसा दिया। बाद में डॉ. शौर्य, डॉ. निष्ठा नेगी, डॉ. बिजेंद्र सिंह, संजय रावत, सोहनलाल तंवर, सुधीर कुमार, आनंद बर्थवाल, पिंकी, सलेलता, मोनिका, मिथिलेश, रीता, कल्पना, सोनिया, रेखा पंवार, गजना, चंद्रा, राजेश देवी, अंजलि, गीता, रोशनी आदि को कोरोनाकाल में बेहतर सेवा करने के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *