लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती
रुड़की।
कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। कस्बा स्थित अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इंद्रमणि बड़ोनी को उत्तराखंड का गांधी भी कहा जाता है। वह राज्य आंदोलन के प्रणेता रहे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद होने भी आवश्यक हैं। इससे स्कूलों में आने वाली छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर मनोज थपलियाल, सारिका अग्रवाल, पूजा सैनी, सुमनलता सैनी, रमा रानी, कविता बिष्ट, हेमलता, अलका, रचना, मीना, ज्योति, सुरेश आदि मौजूद रहे।
