साहब सिंह सैनी का विरोध किया

रुड़की।  रुड़की पहुंची पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी की पत्नी ने उन पर कई आरोप लगाए। साथ ही सैनी समाज के साथ मिलकर उनका चुनाव बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी। शुक्रवार को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के बैनर तले पत्रकार वार्ता में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए साहब सिंह सैनी की पत्नी सुमित्रा सैनी ने प्रेस वार्ता कर कई आरोप लगाए। आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनके पति निर्धारित खर्च नहीं दे रहे हैं। साथ ही उन पर और उनके बेटे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनके बेटे प्रदीप सैनी ने आरोप लगाया कि साहब सिंह सैनी गलत बात बोलते हैं। इस मौके पर आदेश सैनी सम्राट, अनिल सैनी, पूर्व प्रधान धर्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं साहब सिंह सैनी पहले ही आरोपों को खारिज कर चुके हैं और रविवार को रुड़की में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *